उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वायरस के चपटे राज्य के कई बड़े नेता आ चुके हैं। इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी।
स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ”मुझे कोरोना (वायरस संक्रमण) के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।” उन्होंने कहा, ”मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वे संबद्ध दिशानिर्देशों के अनुसार स्वयं को पृथक कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘डॉक्टर की सलाह पर वह वर्तमान में अपने आवास पर पृथक रह रहे हैं। मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार के दिशानिर्देश का सख़्ती से पालन करें।”
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कोरोना लगातार अपने पांव पसार रहा है। योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना की जद में पहले से हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह मोती, चेतन चौहान शामिल हैं। वहीं कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



