ताज नगरी आगरा में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुरुवार को इलाज को दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही यहां पर अभी तक कुल 5 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। आगरा जिला के मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इस बात की जानकारी दी।
प्रभु एन सिंह ने बताया, कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय एक व्यक्ति की आगरा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें पिछले 4 वर्षों से किडनी की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर था। वहीं जिले में कोरोना से अब तक 5 मौतें हो चुकी है। वहीं आगरा जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग
छत्ता क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति में 10 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वह किडनी का मरीज था। शहर के एक निजी अस्पताल में उसकी डायलिसिस हुई थी। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में राज्य में बुधवार तक कोरोना मरीजों की संख्या 272 तक पहुंच गई है, वहीं वायरस की जद में आए 11 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके थे। वायरस के कुल मामले में से 60 प्रतिशत तबलीगी जमात से जुड़े हुए है।


Download Android App
Download iOS App



