देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की अफवाहों ने जगह बनाई हुई है। कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में लोग वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं, इस बीच उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किसान ने दवा किया है कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी कमर मे हो रहा करीब दस साल पुराना दर्द पूरी तरह से गायब हो गया। दावा करने वाला किसान इटावा के ताखा तहसील के ढांडेहार गांव का रहने वाला है।
55 साल के गोरेलाल शाक्य ने 15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उसके बाद से ही करीब दस साल से हो रहा कमर का दर्द पूरी तरह से दूर हो गया है। गोरेलाल शाक्य के शरीर में दर्द रहता था। जिसका उन्होंने इटावा लेकर पास-पड़ोस के जनपदों में इलाज कराया था। लेकिन दर्द से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश भयभीत था, तो दूसरी तरफ गोरेलाल शाक्य अपने शरीर के दर्द से परेशान थे। गोरेलाल शाक्य यह डर भी सता रहा था कि कही कोरोना जैसी की चपेट में वो भी न आए जाए। कोरोना से बचने के लिए डोज मिलना शुरू हो गया, तो ताखा क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के लिए मुहीम चलाई गई।
जब वैक्सीन गोरेलाल के गांव टाडेहार में लगना शुरू हुई। वैक्सीन लगने से गोरेलाल के शरीर में हो रहे सालों का दर्द ऐसे गायब हो गया, जैसे किसी ने जादू कर दिया हो। गोरेलाल शाक्य ने कहा कि कई सालों से हमारे शरीर में दर्द हो रहा था। जिसका इलाज उसने इलाकाई डाक्टरों से भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। तो उसने इटावा जाकर इलाज कराया, लेकिन दर्द से राहत नहीं मिली। जब हमारे गाव में वेक्सीन लगने केलिए टीम आई तो उसने वैक्सीन लगाई। वेक्सीन लगने से हमारे शरीर से दर्द ऐसे गायब हो गया है, जैसे किसी ने जादू कर दिया हो।


Download Android App
Download iOS App



