उप मुख्यमंत्री मौर्य ने किया दावा, विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदाता भाजपा के पक्ष में होंगे खड़े - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने किया दावा, विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदाता भाजपा के पक्ष में होंगे खड़े

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में खड़े होंगे जबकि 40 प्रतिशत वोट का बंटवारा समाजवादी पार्टी (सपा),बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के बीच होगा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदाता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में खड़े होंगे जबकि 40 प्रतिशत वोट का बंटवारा समाजवादी पार्टी (सपा),बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के बीच होगा।
मानकमऊ मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मौर्य ने बुधवार को कहा कि कश्मीर से धारा 377 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतेगी। वर्ष 2022 में 60 प्रतिशत वोट हमारी हैं बाकी 40 प्रतिशत वोट में बंटवारा है। सपा-बसपा-कांग्रेस हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती हैं लेकिन हमने विकास किया है। पिछले सात साल में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने सात दिन भी छुट्टी नहीं ली।
2022 में भाजपा की सरकार आएगी 
उप मुख्यमंत्री ने इससे पहले करीब 94 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने देश और प्रदेश का विकास किया है। यही कारण है कि अगर सपा-बसपा-कांग्रेस सभी एक हो जाए्ं तो भी भाजपा को प्रभावित नहीं कर पाएंगी। 2022 में भाजपा की सरकार आएगी और जनता विकास वाली सरकार को ही चुनेगी।
पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया
दलितों को साधने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा ‘‘ विरोधी हमे अगड़ की पार्टी कहते हैं लेकिन इलाहाबाद कुंभ में प्रधानमंत्री सफाईकर्मियों के पैर धोने का काम करते हैं,तो विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं होता। इससे साफ है कि हम सभी वर्गों की पार्टी हैं। भारत दुनिया का सर्वशक्तिशाली देश इसलिए बना क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी हैं। पहले कभी पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया गया। हमारी सरकार ने दुश्मन देश में घुसकर जवाब दिया है।’’ सड़कों के विकास का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से 2022 में कमल खिलाने का आह्वान किया और कहा ‘‘ आप कमल खिलाओं हम सहारनपुर को खिला देंगे प्रदेश को खिला देंगे।
 सहारनपुर से सात विधायक मिलेंगे
सहारनपुर को बर्बाद करने वाले कान खोलकर सुन लें, 2017 में सहारनपुर की जनता ने हमे पांच विधायक दिए थे लेकिन इस बार हमे सहारनपुर से सात विधायक मिलेंगे।’’ उन्होने कहा कि सहारनपुर में पहले शाम ढलते ही पुलिस चौकियों और थानों पर ताले लग जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब पुलिस नहीं बल्कि गुंडे डरते हैं और पलायन कराने वालों का हमारी सरकार के होते हुए तथा पलायन हुआ है। पहले लोग पलायन करते थे अब गुंडे पलायन करते हैं। पहले अधिकारी ठेकेदार पैसा खा जाते थे और अब हमारी सरकार में विकास होता है दलाली नहीं खाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।