इटावा : प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज रविवार को पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरे। इसके बाद वे सीधे बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम कैलोखर जा पहुंचे। कैलोखर में तकरीबन चार दिन पूर्व नामजद आरोपियों दो किशोरी बहनों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी भरोसा दिलाया। अपने निर्धारित समय से तकरीबन डेढ़ घंटे से अधिक विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कड़ी धूप में भी इंतजार करते रहे।
वहीं मौजूद जिला, पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ विभिन्न विभागों के अफसरों की भी सांसें अटकी रहीं। उप मुख्यमंत्री मौर्य कार्यकर्ताओं का स्वागत होने के बाद अपने काफिले के साथ सीधे बसरेहर स्थित ग्राम कैलोफर के लिए रवाना हो गए जहां छेड़खानी के विरोध के कारण दो किशोरियों की गोली मार कर हुई हत्या के प्रकरण में पीड़ित परिवार से सिलसिलेवार जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का सख्त हिदायत दी कि न्यायालय में ऐसी पैरवी की जाए कि हत्यारोपियों को कड़ी सजा मिल सके। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्र मौर्य ने पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान कर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।