उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात ने राजनीति के गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि, यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव से नजर है। हालांकि यादव के भाजपा में आने के सभी दावों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खारिज कर दिया है।
योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री है, कोई भी मिल सकता है : डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, अभी तो हमारे पास कोई वैकेंसी नहीं है। मौर्या ने कहा, योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री है और उनसे कोई भी मिल सकता है। फिर चाहे वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हो कोई भी उनसे मिल सकता है, अखिलेश यादव भी उनसे मिल चुके हैं।
विधायकों की बैठक का नहीं दिया था न्यौता

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले शिवपाल यादव ने कहा था कि, वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमे शिवपाल को नहीं बुलाया गया था। शिवपाल ने कहा था कि, मुझे बैठक के लिए बुलावा नहीं दिया गया।