उत्तर प्रदेश के झांसी में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद इस हद तक पंहुचा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में गांव के 40 लोग झुलस गए, जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, मामला झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के बसार गांव का है। जहां हैंडपंप से पानी भरने को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पानी भरने के ये मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने छत से दूसरे पक्ष के लोगों पर तेज़ाब से हमला कर दिया। जिसमें 40 लोग जुलस गए, वहीं 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुए सभी लोगों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसमें गंभीर हालत वाले लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज़ चल रहा है।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।