निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ आगरा तथा हमीरपुर में एक-एक मतदान केन्द्र पर छह मई को पांचवें चरण के साथ पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शाहजहांपुर में जलालाबाद (132) के सेठ सियाराम इण्टर कालेज जलालाबाद (289) कमरा नं0-3, तिलहर (133) के एल.वी.जे.पी। इंटर कालेज (68) कमरा नं0-4 तथा प्र.पा। रहदेवा (327), पुवायां (134) के जू.हा।
राहुल के पूर्व साझेदार को रक्षा सौदा मिलने पर BJP ने साधा निशाना
स्कूल पुवायां (368) तथा सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानन्द (351) के साउथर्न कमरा, ददरौल (136) के प्र.पा। नगला बनवारी (140), प्र.पा। रामखेड़ (255) तथा प्र.पा। कटिया रज्जब (371) में, 47-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अलावा हमीरपुर में चरखारी (231) के प्र.वि। फदना (127) में, 18-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र आगरा में आगरा कैण्ट (87) के मा। काशीराम उ.मा.वि। कोटली बगीचा चक सोयम (466) कमरा नं0-3 में 06 मई को पुनर्मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



