प्रेमिका को धोखा देकर शादी करने के अक्सर कई सारे मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही ताजातरीन मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। जहां पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की शादी करने जा पहुंचा। तभी वहां अचानक से उसकी पूर्व प्रेमिका पहुंची उसके बाद उसने वहां खूब बवाल भी काटा। प्रेमिका द्घारा किए गए इस हंगामे को देख युवक अपनी शादी में बिना फेरे लिए ही मडंप से भाग गया। अब पुलिस दूल्हे की तलाश में लगी पड़ी है।
ये घटना नरैनी विकास खंड आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की है। जहां पर राजकुमार इंटर कॉलेज में गुरूवार को आयोजन किया गया था कि इसमें कई सारे जोड़े शादी करने के लिए आए हुए थे। इसी में से एक शख्स शादी करने के लिए पहुंचा हुआ था। वो फेरे लेने ही वाला था कि अचानक उसकी पूर्व प्रेमिका ने वहां आकार अपने प्रेमी के नाक में दम कर दिया।
इस यवुती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने का आरोप लगाया है। महिला द्घारा ऐसा हंगामा देख खंड विकास अधिकारी ने तुंरत यह शादी रुकवा दी। तब वहां पर पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची,लेकिन तब तक वहां से दूल्हा गायब हो चुका था।