उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गंगा यात्रा’ के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ इलाके में गंगा तट पर प्रदर्शन किया और कहा कि गंगा यात्रा वास्तव में यह सत्तारूढ़ भाजपा का राजनीतिक स्टंट है।
सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ में गंगा में खड़ होकर प्रदर्शन किया और मांग की कि गंगा नदी के नाम पर व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त हो और पतित पाविनी को स्वच्छ करने के बाद ही कोई गंगा यात्रा निकाली जाए।
गंगा यात्रा को राजनैतिक इवेंट स्टंट बताते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि गंगा यात्रा के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है जबकि महंगाई,मंदी, बेरोजगारी, व्यापारिक मंदी से व्यापारी, किसान,युवा सब त्राहि त्राहि कर रहा है।
उन्होने कहा कि नमामि गंगे परियोजना में बड़ भ्रष्टाचार का मामला कानपुर के बिठूर विधायक द्वारा ही उठाया गया है। भाजपा सरकार जनता को भटकाना जानती है। इवेंट रूपी यात्रा के चक्कर में कई स्कूलों को बंद किया गया और कई जगह परीक्षा स्थगित की गई हैं।
गंगा जी की सफाई हुई नहीं,गंदगी अभी भी गंगा में जा रही है। नमामि गंगे परियोजना में भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही है और ऐसे वक्त में बिना सफाई, बिना भ्रष्टाचार रोके भाजपा गंगा यात्रा निकाल कर लोकतंत्र का मत्राक उड़ रही है।