बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि सरकार दिल्ली के प्राचीन संत रविदास के मंदिर का पुन: निर्माण जल्द कराने का कोई रास्ता निकाले। मायावती ने ट्वीट किया, ”महान संत रविदास के अपार अनुयाइयों से अपील है कि वे दिल्ली के तुगलकाबाद में गिराए गए इनके प्राचीन मन्दिर के पुनः निर्माण हेतु आक्रोशित होकर कानून को अपने हाथ में न लें।” उन्होंने कहा, ”संत रविदास के अनुयाइयों को कानूनी व तथागत गौतम बुद्ध के मार्ग से ही चलकर अपने हितों को साधना है।”

मायावती ने कहा, ”केन्द्र व दिल्ली सरकार से पुनः माँग है कि वे दोनों सरकारी खर्चे से सम्बंधित मन्दिर का पुनः निर्माण शीघ्र कराने के लिए बीच का कोई रास्ता अवश्य निकालें ताकि समुचित न्याय हो सके।”

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार ने संत रविदास के सम्मान में कई कार्य किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



