उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नीवं रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था, मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है।
मंगलवार को यहां लोकभवन में जी बी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी।
उत्तर प्रदेश : ताजिया में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत
प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।’’ मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जी बी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों का सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।


Download Android App
Download iOS App



