BREAKING NEWS

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को PM मोदी ने 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की◾दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख◾राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख◾रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान◾ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा : 30 से ज्यादा लोगों की मौत जबकि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर किया शोक व्यक्त◾J&K : वर्ष 2006 में हुई फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट ने पुलिस वाले की जमानत की खारिज◾राकेश टिकैत ने दिया मोदी सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार करो वरना...◾गोवा को कल मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी◾ब्रिक्स अब एक विकल्प नहीं बल्कि वैश्विक परिदृश्य की एक स्थापित विशेषता है - विदेश मंत्री एस जयशंकर◾कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भाजपा पर कसा तंज, कहा- 'भाजपा सरकार को भारतीय राजनीति का ज्ञान नहीं है'◾इस साल पोलियो का चौथा मामला अफगानिस्तान में आया सामने◾बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त: दिनहाटा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, TMC पर आरोप◾मरा हुआ मानकर भूल गए परिवार वाले, 33 साल बाद अपने घर लौटा शख्स◾West Bengal: कुंतल घोष बोले- स्कूल भर्ती जांच को जानबूझकर गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहा ED◾Excise Policy Case: हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: ‘जब-जब सेनाएं कमजोर हुईं, तब-तब आक्रांताओं ने भारत को पहुंचाया नुकसान’◾हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय अध्यादेश के विरोध में अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की घोषणा की◾केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल बोले- "कांग्रेस को तय करना है कि वह लोकतंत्र के साथ है या PM मोदी के साथ"◾Jamia violence case: HC ने शरजील इमाम की चार्जशीट को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस◾

हेमामालिनी यमुना के जल को पावन बनाने के लिए CM योगी से करेंगी बात

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमामालिनी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर वृन्दावन कुंभ के अगले दो शाही स्नानों पर यमुना के जल को निर्मल बनवाने का प्रयास करेंगी। हेमा ने कहा कि योगी सरकार ने वृन्दावन कुंभ के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं, उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री से जिस प्रकार कुंभ की व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया गया था उससे कई गुना बेहतर व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं। 

कुंभ में स्नान और संतों के दर्शन करने के लिए बहुत अधिक संख्या में लोग विभिन्न प्रांतों तक से आ रहे हैं जिसके कारण इस बार का वृन्दावन कुंभ ‘बैठक’’ होने के बावजूद एक प्रकार से मिनी कुंभ बन गया है। वे नही चाहेंगी कि यमुना की निर्मलता में कमी के कारण किसी प्रकार संतों, महन्तों की भावना को ठेस पहुंचे इसलिए ही उन्होंने मुख्यमंत्री से यमुना में अधिक गंगा जल छोड़ने की व्यवस्था के लिए अनुरोध करने का निश्चय किया है।

हेमा ने कहा कि यमुना के जल को शुद्ध और निर्मल बनाने के लिए वे संकल्पित हैं। हाल के मुख्यमंत्री के उस बयान का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि यदि दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र की यमुना को निर्मल कर दे तो उत्तर प्रदेश सरकार अपने क्षेत्र की यमुना को न केवल आचमन लायक बना देगी बल्कि लोग खुशी खुशी यमुना में स्नान भी कर सकेंगे।

एक प्रशन के उत्तर में हेमा ने कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली में यमुना को निर्मल बनाने के लिए कहेंगी क्योंकि जब तक दिल्ली में यमुना निर्मल नही होगी उत्तर प्रदेश में यमुना निर्मल नही हो सकेगी। उन्होने कहा कि यदि दिल्ली सरकार चाहे तो दिल्ली में यमुना को निर्मल कर सकती है। 

मथुरा के नाले यमुना में न गिरें इसके लिए नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत जो छुटपुट नाले गिर रहे हैं उन्हे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें खुशी है कि नगर निगम ने कुंभ क्षेत्र में सफाई की अच्छी व्यवस्था कर रखी है जिसके कारण नित्य हजारों लोगों के कुंभ क्षेत्र में आने के बावजूद सफाई व्यवस्था बेहतर बनी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार का वृन्दावन कुंभ नई इबादत लिखेगा।