उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बरेली जिले में बुधवार देर रात हिन्दू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। संजय सिंह शाही के दुनका कस्बे में स्थित अपने अस्पताल के अंदर ही खून से लथपथ पाए गए।
अस्पताल कर्मचारियों ने घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमें के साथ ही एसएसपी, एसपी देहात, सीओ भी मौके पर पहुंचे गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
डॉक्टर्स और पुलिस कर्मियों की नोकझोंक के कारण इलाज़ में हुई देरी, महिला की गई जान
एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें एक आरोपी की फुटेज कैद हुई है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी नेता संजय सिंह मीरगंज के आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। संजय सिंह शाही क्षेत्र के दुनका पुलिस चौकी के पास अस्पताल संचालित कर रहे थे। बुधवार रात वह अस्पताल में ही थे। रात में उनकी हत्या कर दी गई।