BREAKING NEWS

भ्रष्टाचार को लेकर BJP ने लॉन्च की 'कांग्रेस फाइल्स'◾श्रीलंका सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के धन के उपयोग की निगरानी के लिए बनाई समिति ◾जींद में नकली करेंसी , हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार ◾हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, वाहनों की आवाजाही बाधित ◾ पश्चिम बंगाल, बिहार में सांप्रदायिक हिंसा पर कपिल सिब्बल ने उठाया सवाल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी ‘‘चुप’’ क्यों हैं ◾क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या करने वाले का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया ◾केरल UDF राहुल गांधी के सपोर्ट में करेगी सत्याग्रह,अडाणी मुद्दे को दबाने का लगाया आरोप◾ BSP के खिलाफ दुष्प्रचार से होशियार रहे दलित समाज - मायावती◾BRS नेता ने PM Modi की डिग्रियों का उड़ाया मजाक◾कांग्रेस 4 अप्रैल की बैठक के बाद कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी- सिद्धरमैया◾उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नारायण राणे को कोर्ट ने बरी किया◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में 'सावरकर गौरव यात्रा' का किए नेतृत्व◾भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर ने 2021-22 में बजट का 20 प्रतिशत कम उपयोग किया'◾NSA अजित डोभाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक ◾भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾

'भारत जोड़ो यात्रा' से केंद्र पर प्रहार! राहुल की नई रणनीति- उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिए होंगी प्रियंका वाड्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इस समये दिल्ली में प्रेवश कर चुकी है। आपकों बता दें कि इस यात्रा के कुछ ही दिन पहले 100 दिन पूरे हो गए थे। नए साल के अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में प्रस्थान करेगी। यूपी में यह यात्रा कुल तीन दिनों तक चलेगी जिससे की वह आम जनता की समस्याओं  को भली भाति समझ पाएंगे। इस यात्रा राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होगी। यूपी में जब विधासनभा चुनाव हुआ था तो राज्य की कमान प्रियंका गांधी को दी गई थी लेकिन पराजय के बाद से ही उन्होंने प्रदेश आना छोड़ दिया था। 

भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में दोबारा सक्रिय होंगी प्रियंका गांधी | Priyanka  Gandhi will be active again in UP with Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा  के साथ यूपी

पार्टी के नेताओं के अनुसार प्रियंका गांधी अब पूरी तरह से यूपी में पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगी। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सक्रियता का पता सभी को चल जाएगा। प्रियंका की पीआर टीम के लोगों का तो यह दावा है कि राहुल गांधी अब दक्षिण में और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर में कमान संभालेंगी और लखनऊ तथा दिल्ली में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को ध्वस्त करने में जुटेंगी।

Priyanka Gandhi will be active again in UP with Bharat Jodo Yatra, Lucknow  News in Hindi - www.khaskhabar.com

यूपी कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद से लेकर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह सभी का यही कहना है। इन नेताओं के अनुसार, यूपी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के प्रियंका गांधी ने योजनाबद्ध तरीके से हिमाचल प्रदेश पर ध्यान देना शुरू किया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना ध्यान केंद्रित किया। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बेहद करीबी पत्रकार हिसाम सिद्दीकी कहते हैं कि जब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से शुरू की तो वह अनायास हुआ फैसला नहीं था, बल्कि बहुत सोच समझ कर किया गया था। पूरे दक्षिण भारत में राहुल की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी कहीं भी शामिल नहीं हुईं, लेकिन दक्षिण से निकलते ही वे मध्य प्रदेश में अपने पति व बेटे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। अब वह यूपी में राहुल के साथ यात्रा में शामिल हो रही हैं।

प्रियंका गांधी का Whatsapp ग्रुप, जानिये कैसे जुड़ रही हैं लोगों से - priyanka  gandhi vadra makes chaupal whatsapp group in uttar pradesh tst - AajTak

हिसाम के अनुसार, प्रियंका यूपी के अलावा अब आगे भी जिन राज्यों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जाएगी, वहां राहुल के साथ यात्रा में दिखेंगी। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्रियंका ने जम कर प्रचार किया और कांग्रेस वहां चुनाव भी जीती। इस जीत का महत्व है, कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच जिम्मेदारी बांटने वाली है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं और दक्षिण भारत की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और उत्तर भारत में पार्टी की कमान संभालेंगी। इसका यह मतलब नहीं है कि राहुल उत्तर भारत के राज्यों में प्रचार नहीं करेंगे। वह यूपी में भी सक्रिय रहेंगे लेकिन यूपी में पार्टी की कमान प्रियंका के हाथ में ही होगी।यूपी के बीते विधानसभा चुनावों में भले की कांग्रेस पार्टी को लाभ नहीं हुआ, लेकिन प्रियंका की मेहनत में कोई कमी नहीं रही थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी के कमान संभालने पर पार्टी को यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में लाभ होगा। राहुल के चलते दक्षिण भारत में पार्टी का परचम फहराएगा।कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। हर दिन एक सभा होगी। राहुल गांधी अपने यात्रा के अनुभव को बताएंगे। इसके साथ ही यूपी जोन के सभी अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होंगे।