उत्तर-प्रदेश के रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपना बयान दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आजम खान ने कहा, दोष सिद्ध होने पर मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वहीं इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है।
सुषमा ने ट्वीट कर लिखा कि रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, मुलायम सिंह मौन साधने की गलती ना करें। सुषमा स्वराज ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती ना करें।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आजम खान की टिप्पणी को ‘‘बेहद शर्मनाक’’ करार दिया और कहा कि महिला आयोग उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेज रहा है। आजम खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शर्मा ने ट्वीट किया कि एनसीडब्ल्यू चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध करेगा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए।
रेखा शर्मा ने यह प्रतिक्रिया एक अन्य व्यक्ति के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी, जिसने सपा नेता का कथित वीडियो ट्वीट किया था। खान का ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी वाला वीडियो कई सोशल मीडिया साइटों पर साझा किया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में खान ने कहा ‘रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए।
अली बजरंगबली में राजनीति करना गलत, जनता नहीं करेगी माफ : सलमान खुर्शीद
मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।’हालांकि, आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है लेकिन भाजपा इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है।खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक’’ है।


Download Android App
Download iOS App





