सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। हम उत्तर प्रदेश में लगातार जा रहे हैं। माहौल बदलाव का है। अब इस सरकार को लोग देखना नहीं चाहते हैं। इतना दुख किसी सरकार ने नहीं दिया। व्यापारी, किसान और नौजवान संकट में हैं। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के चल रहे हैं व्यापारी महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे।
आयोजित व्यापारी महाकुंभ को संबोधित किया
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाने वाले व्यापारी तक की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। अखिलेश ने पार्टी के सहयोगी संगठन समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई व्यापारी मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाता है तो भी उसकी जान सुरक्षित नहीं है।
व्यापारी तक की जिंदगी सुरक्षित नहीं है
प्रतापगढ़ से एक व्यापारी आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि उन्हें सुरक्षा चाहिए। जब वह व्यापारी प्रतापगढ़ लौटे तो उनकी हत्या कर दी गई।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर व्यापारी तक की जिंदगी सुरक्षित नहीं हैताकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय पुलिस की मदद मांग सके, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डायल-100 को 112 नंबर सेवा में बदल दिया गया और अब वह किसी काम की नहीं रही।’’
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी पर तंज
सपा अध्यक्ष ने यह भी जोर देकर कहा कि व्यापारियों ने अपना मन बना लिया है और अब वह आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में बदलाव चाहते हैं। आज कहीं भी चले जाएं, कोई भी भाजपा को नहीं चाहता। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा, ‘‘योगी जी एक दिन में 24 घंटे काम करते हैं। हमें इस पर कोई संदेह भी नहीं है लेकिन क्योंकि वह 24 घंटे काम करते हैं इसलिए इतनी बेरोजगारी है और व्यापारियों के साथ-साथ किसानों और युवाओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कमाई आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी हो चुकी है।’’
भ्रष्टाचार दोगुना हो गया
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के वक्त कहा था कि इससे काले धन की समस्या समाप्त हो जाएगी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो जाएगा लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है।अखिलेश ने कहा, ‘‘भारत को विश्व गुरु बनाने वाले लोग ठोंको राज चला रहे हैं और नौकरी मांगने वालों को पीटा जा रहा है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि हिरासत में सबसे ज्यादा मौतों के मामले उत्तर प्रदेश में ही आ रहे हैं।’’