यूपी के मुजफ्फरनगर से एक अनोखी खबर सामने आ रही है। यहां बीते रविवार को तकरीबन दर्जनभर परिवार के 80 सदस्य लोगों ने इस्लाम धर्म त्याग कर हिन्दू धर्म अपना लिया। इन लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। यह सभी लोग रामपुर के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन लोगों की बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर जी ने गंगाजल से शुद्धिकरण कराकर सभी के गले में जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डलवाकर इन सभी लोगों को इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म से वापसी कराई है।
आज़म खान पर भी लगाए आरोप
इन लोगों ने सपा नेता आज़म खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 12 साल पहले जबरन हिंदू धर्म से उनका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनवाया था। इसके साथ साथ इन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज़म खान के गुर्गों द्वारा इनकी जमीन भी हड़प ली गई थी।
इमराना से कविता, हरजाना से सविता बनीं
इस दौरान इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के लोगों ने हमारा धर्म परिवर्तन करा दिया था। उन्होंने हमारे साथ कुछ अच्छा नहीं किया। हम परेशान थे, हमारा धर्म परिवर्तन आजम खान के दबाव में ही कराया गया था और हमें हिंदू से मुसलमान बनाया दिया गया। इन लोगों ने हमारी जमीन भी छीन ली थी।
वहीं हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी, लेकिन आजम खान के दबाव में हम भी मुसलमान बन गए थे। आजम खान की वजह से लाखों लोग परेशान हुए हैं। जबरदस्ती हमें मुसलमान बनाया गया, अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।