उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के कारण एहतियातन बंद की गई इंटरनेट सेवा दो दिन बाद रविवार को बहाल कर दी गई, लेकिन जिले में धारा 144 लागू होने के मद्देनजर प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी कर रही है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। कहीं से भी किसी घटना या धरना-प्रदर्शन सूचना नहीं मिली है।
स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने पर सुबह करीब साढ़ दस बजे से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शुक्रवार सुबह इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शहर के बजरडीहा, भेलूपुर, सोनारपुरा, नई सड़क, बोनिया बाग, दालमंडी समेत तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियातन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। लगातार विशेष सुरक्षा निगरानी की जा रही है।
महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा पिटाई पर बोलीं प्रियंका- दमन नहीं चलेगा
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी समेत जिले के आलाधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। जिला प्रशासन लोगों से शांति की अपील करते हुए नागरिकता संशोधन कानून से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहा है। इसके लिए पुलिस लोगों को पम्लेट बांट रही है।


Download Android App
Download iOS App



