बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आंध, प्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव जन सेना के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। मायावती ने शुक्रवार को यहां जन सेना के अध्यक्ष पवन कल्याण से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़गी।
उन्होंने बताया कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बातचीत लगभग अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर मौजूद कल्याण ने कहा कि बसपा के साथ गठबंधन हो गया है। दोनों दल दोनों राज्यों में मिलकर चुनाव लड़गे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहनजी को देश के प्रधानमंत्री के रुप देखना चाहते हैं। यह हमारी इच्छा है।’’
लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे देकर कांशीराम को कार्यकर्ता दें सच्ची श्रद्धांजलि : मायावती
मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे सुनिश्चित कर पार्टी के संस्थापक कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि दें। मायावती ने कहा कि कांशीराम का जन्मदिवस ऐसे समय में आ रहा है, जब लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है । अगर पार्टी कार्यकर्ता और नेता अच्छे नतीजे सुनिश्चित करें तो यह कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वह यहां बसपा संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांशीराम का जन्मदिवस उनके अनुयायी बहुत भव्य तरीके से मनाते हैं। लेकिन इस बार इसे सादगी से मनाया जा रहा है ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना होने पाये। मायावती ने कांशीराम के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वह देश के लिए अमूल्य रत्न थे।


Download Android App
Download iOS App



