भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 और 24 जनवरी को लखनऊ दौरा करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नड्डा बड़ी बैठक करने वाले हैं, जिसमें प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा होगी। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर विस्तार की औपचारिकताएं तय करेंगे।
इस बैठक में ही हाल में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा। मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना है। हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर कैबिनेट विस्तार के बारे में चर्चा की थी।
CM योगी ने दिया निर्देश, कोविड-19 टीकाकरण में हो केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन
दरअसल, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व कई मंत्रियों के कामकाज से असंतुष्ट हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले हो सकता है। हाल में ही बीजेपी में शामिल होने वाले गुजरात कॉडर के पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी ने विधान परिषद चुनाव में मैदान में भी उतारा है।


Download Android App
Download iOS App



