BREAKING NEWS

पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾

प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर बोले कपिल सिब्बल-पनप रही है बुलडोजर की संस्कृति

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10 जून (शुक्रवार) को हुई हिंसा के एक आरोपी का "अवैध रूप से निर्मित" मकान ढहा दिया गया है। प्राधिकारियों द्वारा की गयी इस कार्रवाई के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि कानून के सोने पर ‘‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’’

कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रयागराज : कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है।’’ हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया। इससे एक दिन पहले सहारनपुर में दंगों के दो आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गयी। सहारनपुर में भी पथराव हुआ था। दरअसल, बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुई। 

नूपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। नूपुर के इस बयान पर अरब देशों ने भी कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। बावजूद इसके देश में विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा।