उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मिलकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही हैं। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच में बहुत से तथ्य सामने आए हैं, इस आधार पर यह बात कही जा सकती है।
पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें ‘कुछ दिन पाकिस्तान में रहना चाहिए’ ताकि वो खुद हिंदुओं के प्रति हो रहे व्यवहार को देख सकें।
राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत पर साधा निशाना
बसपा प्रमुख मायावती द्वारा प्रियंका गांधी पर किए गए हमले पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मायावती जी सच कम बोलती हैं, लेकिन इस बार सच कहा है। प्रियंका जी राजनीति के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में घूम रही हैं। प्रियंका को कोटा में हुई बच्चों की मौत नहीं दिख रही है।”