लखीमपुर खीरी जिले में कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन स्थल हुई हिंसा को लेकर सियासत भी तेज भी हो गई है। लखीमपुर खीरी में हिंसा भड़कते ही पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर जिले के हरगांव में हिरासत में लिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का कमरे में झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया वीडियो
कांग्रेस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ये अनशन है- अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती।गाँधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।ये अनशन है- अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए।
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021
भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती।
गाँधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। #KhooniDarpokBJP#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/qrO636YHrq
पीएसी मुख्यालय में प्रियंका गांधी ने लगाई झाड़ू
गाँधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो उस कमरे का है जहां प्रियंका को सोमवार सुबह से सीतापुर पीएसी मुख्यालय में रखा गया है।कमरा गंदा था और प्रियंका ने झाड़ू मांगी और उसे खुद साफ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को साफ-सुथरा कमरा तक नहीं देने पर पुलिस अधिकारियों की खिंचाई की।एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा, "क्या यह उनका स्वच्छ भारत है? यह हमारे नेता हैं जो बिना किसी शिकायत के झाड़ू से कमरे को साफ कर रही हैं।"

कांग्रेस ने की मांग-अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनके पुत्र की गिरफ्तारी की जाए
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी कदम करार देते हुए कहा कि प्रियंका को तत्काल रिहा कर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने दिया जाए तथा इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनके पुत्र की गिरफ्तारी की जाए।पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों की ‘हत्या किए जाने’ के विरोध में मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की भी मांग की।शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रियंका जी को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में लिया गया है। जिन पुलिस वालों ने उनके साथ बदसलूकी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’
