उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह से ठीक पहले लखनऊ में एक अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। एक लाख के इनामी बदमाश की पहचान राहुल सिंह के तौर पर हुई है। लखनऊ पुलिस ने उसे हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया है।
राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में वांटेड था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
UP : योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में 7 से 8 महिलाओं को मिलेगी जगह
अपराधी राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों में भी दबिश दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं।
हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह की मौत हो गई।