मायवती ने की मतदान की अपील, कहा- BSP की होगी वापसी, विपक्षी दलों के उड़े हुए हैं होश

Summary :

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोगों से मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की अपील करते हए दावा किया कि आने वाला कल उनकी पार्टी का है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच बसपा (बहुजन समाज पार्टी ) की अध्यक्ष मायावती ने लोगों से मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की अपील करते हए दावा किया कि आने वाला कल उनकी पार्टी का है। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में मौजूदा विधानसभा चुनाव में बसपा की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि पहले चार चरणों के मतदान के बाद विपक्षी दलों के होश उड़ हुए हैं और अब वह अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने की कोशिश करने में लग गए है मगर सर्वसमाज के लोगों को बीएसपी को सत्ता में लाने की प्रतिज्ञा और जिद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है।


हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है : बसपा प्रमुख 

बसपा प्रमुख ने कहा, यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पाँचवें चरण में भी ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना ज़रूरी, ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहाँ सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके। 


उन्होंने कहा, पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के ज़रिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है।

निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित : मायावती 
मायावती ने कहा, समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर।

Desk Team