चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से जनता को मोदी की खोखली घोषणाओं से मिलेगी मुक्ति : मायावती

Summary :

मायावती ने कहा EC द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के बाद देश में आचार संहिता लगने के कारण जनता को मोदी की खोखली घोषणाओं से मुक्ति मिल जायेगी।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा रविवार शाम को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के बाद देश में आचार संहिता लगने के कारण जनता को मोदी सरकार की खोखली घोषणाओं से मुक्ति मिल जायेगी। मायावती ने देश की जनता से आचार संहिता लगने के बाद चुनाव अभियान के दौरान भी भाजपा के चुनावी हथकंडों से सावधान रहने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की आज शाम घोषणा होते ही आचार संहिता के लागू हो जाने से पीएम मोदी की खोखली एवं हवा-हवाई घोषणाओं और शाही खर्चों वाले इनके सरकारी शिलान्यास आदि प्रोग्रामों से देश को मुक्ति तो मिल जायेगी लेकिन जनता इनके अन्य हथकंडों से भी सावधान रहे।”

mayawati tweet

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग रविवार को शाम पांच बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल आगामी तीन जून तक निर्धारित है।

Desk Team