प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जाति को लेकर दिए जाने वाले बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है। बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी के जाति वाले बयान को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा, मोदी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, वह सिर्फ वोट के लिए नाटक करते हैं। निजी हमला करते हुए उन्होंने कहा, जो अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़कर कर आ गया है, तो वह दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कैसे कर सकता है?
मायावती ने आज सुबह कहा, नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप मामले पर चुप थे। वह इस पर गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे है। ताकि चुनावों में उनकी पार्टी को फायदा हो सके। यह बेहद शर्मनाक है। जब वह अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़कर गया है, तो वह दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कैसे कर सकता है?
उन्होंने कहा की मुझे तो यह भी मालूम चला है की बीजेपी में खास कर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को मोदी के नज़दीक जाते देख कर, यह सोच कर भी काफी ज़्यादा घबराती रहती है के कहीं यह मोदी अपने औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दे। गौरतलब है की पीएम मोदी लगातार अपनी जाति को लेकर बयान देते रहते हैं।
मोदी ने अपनी चुनावी जनसभाओं में कहा है, ”मैं अति पिछड़ी जाति में पैदा हुआ लेकिन देश को दुनिया में सबसे आगे ले जाने के लिये जी-जान से जुटा हुआ हूं।” उन्होंने कहा, ”जो लोग मोदी की जाति जानना चाहते हैं, वे कान खोलकर सुन लें। मोदी की एक ही जाति है गरीब। ये लोग मोदी का नहीं, बल्कि गरीबी की जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।”
आमने-सामने : प्रियंका गांधी और पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर, करेंगे रैली
मायावती ने रविवार को भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया चुनावी शिगूफा छोडा है कि उनकी जाति वही है, जो गरीब की जाति है। मायावती ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने अब लोगों को वरगलाने के लिए कल से एक नया चुनावी शिगुफा छोड़ा है कि उनकी जाति वही है जो गरीब की जाति है।”


Download Android App
Download iOS App




