उत्तर प्रदेश के हाथरस में हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की इलाज के दौरान मौत के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सरकार से पीड़ित परिवार की हर सहायता के साथ अपराधियों को जल्द सजा दिलाने की मांग उठाई है।
यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) September 29, 2020
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्विटर के माध्यम से लिखा कि “यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दु:खद। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह मांग।”
ज्ञात हो कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया था। सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कलेज से दिल्ली के सफ दरजंग अस्पताल रेफ र किया गया था।
इससे पहले घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी। पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



