बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने फिर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उछाला है। उन्होंने राजधानी लखनऊ में हो रही लगातार वारदात पर चिंता जताते हुए सरकार को इस पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि‘यूपी की राजधानी लखनऊ में जब खुलेआम अपराध जारी है तो फिर अन्य जिलों की भी दयनीय स्थिति समझी जा सकती है। फर्जी एनकाउंटर को लेकर भी जनता में काफी रोष व बेचैनी है और वे आवाज उठा रहे हैं। स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का जंगलराज चल रहा है। सरकार तुरंत ध्यान दे।


Download Android App
Download iOS App



