सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिला मायावती का साथ, बोलीं- निर्दोषों को भेजा गया जेल

Summary :

मायावती ने कहा, यूपी में सीएए/NRC के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद व अन्य और जिलों में भी जिन निर्दोषों को जेल भेज दिया है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती का भी साथ मिला। मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि सीएए को लेकर प्रदर्शन करने वाले जिन लोगों को जेल भेजा गया है वो निर्दोष हैं। 
लगातार कई ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा, “यूपी में सीएए/एनआरसी के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद व अन्य और जिलों में भी जिन निर्दोषों को जेल भेज दिया है। जिसे मीडिया ने भी उजागर किया है, यह अति-शर्मनाक व निन्दनीय है।” 
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, “यूपी सरकार इनको तुरन्त छोड़े व इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिये। साथ ही, इसमें जिन निर्दोषों की मृत्यु हो गई है, राज्य सरकार को उन परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी जरूर करनी चाहिए। बसपा की यह मांग है।” 


इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा किकिन ऐसे में अब इस पूरे राज्य-स्तरीय प्रकरण की न्यायिक जांच होना बहुत जरूरी है। इसकी मांग हेतु माननीया गर्वनर को एक लिखित ज्ञापन भी बसपा प्रतिनिधिमण्डल द्वारा कल दिनांक 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजभवन में दिया जायेगा।


CAA पर बोले कल्बे जव्वाद- विपक्ष ने मुसलमानों को बरगलाया, सरकार करे जागरूक

Desk Team