लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुये कहा कि कांग्रेस और भाजपा अंदर ही अंदर हमारे गठबंधन के खिलाफ एक होकर आपस में मिलकर राज्य में चुनाव लड़ रही है। मायावती ने गुरूवार को यहां कहा, ‘‘बसपा का जन्म बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिन पर उनके अधूरे पड़े कामों को मंजिल तक पहुंचाने के लिये किया गया है और भाजपा भी कांग्रेस पार्टी की तरह नकली अंबेडकरवादी बनने की कोशिश न करें, ऐसी मेरी इनको सलाह भी है। उन्होंने कहा कि ”अब तो कांग्रेस पार्टी भी सपा बसपा गठबंधन के बारे में भाजपा की तरह अनापशनाप बाते करने लगी है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह दोनो पार्टियां अंदर अंदर हमारे गठबंधन के खिलाफ एक होकर आपस में मिलकर यहां उत्तर प्रदेश में चुनाव लड रही है।
उन्होंने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी के लोग अब यह कहते घूम रहे है कि चाहे भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीत जाये लेकिन सपा व बसपा गठबंधन के उम्मीदवार यहां चुनाव नही जीतने चाहिये। यह प्रचार कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं ।” हालांकि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी ने जीतने वाले तथा मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और जो नहीं जीत पायेंगे वह राज्य में भाजपा को नुकसान पहुंचायेंगे। सालोन विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के बाद प्रियंका ने कहा था, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश में मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। वैसे तो सब जीतेंगे और जो नहीं भी जीत रहे हैं, वे भाजपा का वोट काटेंगे।’’
ये भी पढ़े : मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस ने यूपी में कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं : अखिलेश
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जो जीत सकते हैं अथवा जिनके पास राज्य में भाजपा की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है। दूसरी तरफ, मायावती ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने ज्यादातर उम्मीदवार भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये खड़े किये हैं । गौरतलब है कि कल बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सपा—बसपा नेताओं का ‘कंट्रोल’ :नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में है । राहुल ने कहा, ”मायावती जी और अखिलेश जी का कंट्रोलर नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में है ।


Download Android App
Download iOS App



