बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गुरुवार को उत्तर-प्रदेश के दौरे पर हैं। इन दोनों की राज्य में कई जनसभाएं होंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दोपहर एक बजे आजमगढ़ में फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर मन्दुरी में इसके बाद दो बजे जौनपुर के कुद्दूपुर में, शाम पांच बजे प्रयागराज में परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली संबोधित करेंगे।
उत्तर-प्रदेश में आजमगढ़ सबसे अहम सीट है क्योंकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, तो बीजेपी की ओर से भोजपुरी कलाकार निरहुआ मैदान में हैं। इनके अलावा आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली-यूपी में चुनावी सभाएं करेंगे। मनीष ने बताया कि अमित शाह सुबह श्रावस्ती क्षेत्र में बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में, सुबह 11.30 बजे जिला जेल के सामने सिद्घार्थनगर रैलियों को संबोधित करेंगे।
वहीं दोपहर एक बजे संतकबीर नगर के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान और दोपहर तीन बजे सुल्तानपुर में सिविल लाइंस स्थित खुर्शीद क्लब में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रतापगढ़, गाजीपुर, सलेमपुर व देवरिया लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




