समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने पर गुरूवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनको को कब्ज की शिकायत के चलते सुबह मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल के निदेशक डा़ॅ. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है।
उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन और सभा करने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनका हाल जानने उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे। मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।