समाजवादी पार्टी का आज से दो दिवसीय अधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराकर की है। उत्तर प्रदेश में सपा का आज प्रान्तीय अधिवेशन है, जबकि 29 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है, जिसकी तैयारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने तिरंगा फहराने के बाद अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ नरेश उत्तम का नाम सामने आया है। हम उन्हें बधाई देते है। हमारी लड़ाई लंबी और संघर्षो से भरी हुई है। समाज को बांटने वाली ताकतों का सत्ता से बाहर करना हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए ।’
तीसरी बार अध्यक्ष बनेंगे अखिलेश यादव
इसी के साथ आगे अखिलेश ने कहा, ‘ हम सभी जानते है कि सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत का गलत उपयोग कर रहे है। हमें भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जो करना पड़ेगा। हम वो करेंगे। विधानसभा चुनाव में हम जीत नहीं पाए। लेकिन, 2019 से सपा 22 में बढ़ी। हमारी सरकार रहती है तो प्रदेश में काम होता है। मौजूदा सरकार काम नहीं करती है। ‘
हम आपको बता दें, सपा के इस अधिवेशन सम्मेलन में हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए है। मुलायम सिंह यादव अपनी खराब तबियत की वजह से इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए है। वही, तीसरी बार अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बनने वाले है। इससे पहले 2017 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। इसके बाद दुबारा वो 2017 में ही अक्टूबर माह में अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष बने थे।