हमारे विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर भ्रामक : राजभर

Summary :

ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं तथा उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं।

बलिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं तथा उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट किया कि मीडिया में खबरें आ रही हैं कि उनके पार्टी के विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”यह महज अफ़वाह है। हमारे तीनों विधायक त्रिवेणी राम, रामानन्द बौद्ध और कैलाश नाथ सोनकर चट्टान की तरह सुभासपा के साथ हैं। राजभर ने कहा,‘‘हम सब लोग संघर्षों के साथी हैं।

PM मोदी पर राहुल ने की थी विवादित टिप्‍पणी, FIR दर्ज हो या नहीं, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

भाजपा कितना भी कोशिश कर ले, उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे ।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनके विधायकों को मंत्री ही नहीं, किसी भी पद का प्रलोभन दे दे, उनके विधायक किसी तरह के दबाव में नहीं आयेंगे। उल्लेखनीय है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर समेत 4 विधायक हैं।

Desk Team