दिल्ली से सटे नोएडा में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। बहसबाज़ी से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। घटना नोएडा थाना फेज-3 क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौंखडी में हुई।
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल नोएडा डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि, पटाखे जलाने पर हुए दो गुटों के विवाद में राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा विनीत नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। दोनों गुटों के बीच पहले कहा सुनी हुई। इसके बाद घायल व्यक्ति द्वारा पहले लाठी डंडों से मारपीट करने की कोशिश की गई थी।
केंद्र के बाद अब UP सरकार ने दिया दिवाली तोहफा, डीजल -पेट्रोल 12 रुपये तक सस्ता करेगी सरकार
यह देख दूसरे पक्ष द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई, गोली लगने के कारण विनीत घायल हुआ, फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं जिस बंदूक से गोली चलाई गइ थी, उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है।