अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए विरोधी भाषण देने के आरोप में डॉ कफील खान पर योगी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। वहीं इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा है।
ओवैसी ने कहा, राज्य की योगी सरकार बार-बार विरोधियों, दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल सीएम करते हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वो खुद खतरा है।
गौरतलब है की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में भाषण पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ कफील खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की। कफील खान फिलहाल मथुरा जेल में बंद हैं। शुक्रवार को डॉ. कफील खान जमानत पर रिहा होने वाले थे, लेकिन रासुका लगने से उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं।
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, दो दिन में 143 लोगों की मौत
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी नेबताया ‘‘डॉ कफील खान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है और वह जेल में ही रहेंगे।’’ पिछले साल 12 दिसंबर में एएमयू में सीएए के विरोध में भाषण देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
उसके बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट से इस सप्ताह सोमवार को ही जमानत मिली थी, लेकिन उनकी रिहाई नहीं हुई थी। बता दें उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कफील को भड़काऊ भाषण देने के बाद जनवरी में मुंबई से गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



