लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बचाओ मंथन अभियान में जुटे पार्टी दिग्गज

पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस में वरिष्ठ और निष्ठावान कांग्रेस जनों को किनारे कर के दूसरे दलों से आये लोगों को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ मंडल के वरिष्ठ कांग्रेस जनों का ‘कांग्रेस बचाओ मंथन अभियान’ का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। शिया कालेज के सभागार में सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माताप्रसाद ने की जबकि द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने की। 
पूर्व सांसद डॉ संतोष सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस नेतृत्व को बाहरी तत्वों ने गुमराह कर कांग्रेस पार्टी को कमत्रोर कर रहे है। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा की वर्तमान कांग्रेसी नेता कांग्रेस संविधान की धज्जियां उड़ रहे है। पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने कहा कि हमने कांग्रेस की मजबूती के लिए अपनी जवानी कुर्बान की। 
वरिष्ठ कांग्रेसियो की उपेक्षा हम बर्दाश्त नही करेगे। पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस में वरिष्ठ और निष्ठावान कांग्रेस जनों को किनारे कर के दूसरे दलों से आये लोगों को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा रहा है। ये कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आत्मघाती कदम है। हम सभी मिलकर निष्ठावान कांग्रेसियो की सम्मान की लड़ई लड़गे। 

वाराणसी में फर्जी पासपोर्ट और आधार के साथ अफगान नागरिक गिरफ्तार

पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर बाहरी घुसपैठियों का सफाया करना ही हमारा उद्देश्य है। पूर्व विधायक नेक चंद, पांडेय ने कहा कि हमारे परिवार का कांग्रेस में सैकड़ साल का इतिहास है। हम निष्ठावान कांग्रेसियो की उपेक्षा बर्दाश्त नही करेगे। पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूइय्या शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नासमझ है। उसको संगठन का कोई ज्ञान नही है। 
पूर्व एमएलसी एवं सम्मेलन के आयोजक सिराज मेहदी ने कांग्रेसियो का आह्वान किया कि कांग्रेस को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर शहर गंगा जमुनी तहजीब की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। ये शहर शिराजे हिन्द कहलाता है जब कांग्रेस पूरे मुल्क में हार गई थी तब जौनपुर से कांग्रेस ने विजय पताका लहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 20 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।