कानपुर कांड से जुड़े घटनाक्रम को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका

Summary :

जनहित याचिका में कहा गया है कि कानपुर कांड में मानवाधिकार का उल्लघंन किए जाने के साथ कार्यपालिका द्वारा न्यायपालिका को नजरअंदाज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट से जुड़े सम्पूर्ण घटनाक्रम को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। दायर याचिका में कानपुर कांड के समूचे प्रकरण में न्यायपालिका की गरिमा का हनन का दावा किया गया है। 15 जुलाई को इस याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसियेशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्रा द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि कानपुर कांड में मानवाधिकार का उल्लघंन किए जाने के साथ कार्यपालिका द्वारा न्यायपालिका को नजरअंदाज किया गया है।

विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने के आरोपी पुलिसकर्मी को खुद के एनकाउंटर का डर, SC में दी याचिका

प्रभाशंकर मिश्र ने कहा कि कानपुर के बिकरू कांड के समूचे प्रकरण में न्यायपालिका की गरिमा का हनन किया गया है जिसे लेकर उन्होने जनहित याचिका दाखिल की है। उन्होने दावा किया कि उनकी याचिका को मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है और इस पर 15 जुलाई को सुनवाई की जाएगी।

Desk Team