प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यूपी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र बनारस से देश के लिए ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ योजना की शुरुआत करेंगे। वहीं, सिद्धार्थनगर से राज्य को वह नौ मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के जारी कार्यक्रम के अनुसार, मोदी दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विशेष विमान से सोमवार को गोरखपुर आएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी उनकी अगवानी करेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर आएंगे। यहां माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करने के साथ 2339 करोड़ रुपये की लागत से बने देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, गाजीपुर, मिजार्पुर, प्रतापगढ़, जौनपुर के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का यहीं से लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ काशी के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार एवं कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र काशी से देश को ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ योजना का उपहार देंगे। वर्ष 2021-2022 के बजट में प्रविधानित 64,128 करोड़ की राष्ट्रीय स्तर की ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ योजना को लांच करेंगे। इससे देशभर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।


Download Android App
Download iOS App



