PM मोदी का सोशल मीडिया से हटना राजनीति भरा स्वार्थ : मायावती

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबरों के बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने तंज करते हुये कहा कि यह कदम वास्तव में उनकी पार्टी और सरकार की कमियों से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबरों के बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि यह कदम वास्तव में उनकी पार्टी और सरकार की कमियों से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है। 
मायावती ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ”पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग होने की कल की गई घोषणा काफी सुर्खियों में है। लेकिन लोग आशंकित हैं और उन्हें इनका यह कदम वास्तव में इनकी पार्टी व सरकार की कमियों पर से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है।” 




Desk Team