उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो खाकी वर्दी को शर्मसार करती है। नशे की हालत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पुलिसकर्मी को एक शख्स ने टोका तो खाकी धारी ने उसपर गोली चला दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सर्वेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोंडा जिले में तैनात है। मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है, जहां नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। महिलाएं गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं।
नोएडा : किशोरी को अगवा कर जबरन शादी और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
पुलिसकर्मी और उसके दोस्त सड़क पर शराब पी रहे थे और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जब घायल किशनलाल ने आपत्ति की, तो झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हिंसक हो गया और पुलिसकर्मी ने किशनलाल को गोली मार दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।