विपक्षी दलों के नेताओं के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सिलसिले के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के युवा नेता संजू चौधरी अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अविनाश चौहान तथा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा देशहित के कार्यों में संलग्न है इसलिए वे पार्टी में आए हैं। जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित एवं संस्कारित है। नए आए लोगों को भी इस गुण को धारण करना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने जा रहा है। सभी को श्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश के लिए कार्य करना है।
इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रशांत राव चौबे, महामंत्री अन्नू गुप्ता,अजय धाकरे, शिवाकांत चौधरी, कृपानरायन तिवारी, जितेंद, गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम राजपूत मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों नेताओं के साथ आधा सैकड़ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।