BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

प्रवीण तोगड़िया बोले-BJP सत्ता में है तो काशी और मथुरा के लिए बनाना चाहिए कानून

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि हिंदुओं के संघर्ष से राम का मंदिर बन रहा है। यह आनंद की बात है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सत्ता में है तो काशी और मथुरा के लिए कानून बनना चाहिए। उन्होंने जौनपुर के रूहट्टा स्थित एक कांपलेक्स में आयोजित हिंदू धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में है तो काम करना चाहिए। मथुरा-काशी के लिए भी कानून बनाना चाहिए। ट्रिपल तलाक पर कानून आ सकता है तो काशी, मथुरा के लिए भी आ जाए। मुझे विश्वास है इस कानून को लाने से चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में लाभ होगा। सरकार को चाहिए कि संसद में कानून बनाए और काशी विश्वनाथ का सम्मान करे।

मनमोहन-मोदी के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई

मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के 17 साल के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। गरीब और गरीब तथा मुठ्ठी भर पैसे वाले अमीर हो रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भी विकास हुआ। मनमोहन, अटल बिहारी वाजपेई और नरेंद्र  मोदी की भी सरकार में काम हुए, लेकिन, गरीब की गरीबी बढ़ रही है। उद्योगपति समृद्ध हो रहे हैं, यह हम नहीं, सरकारी आंकड़े बताते हैं। सरकार को देश की अर्थतंत्र की पॉलिसी बदलनी होगी। जैसे राम मंदिर बनाने के लिए अभियान चलाया था, वैसे ही देश की आर्थिक समृद्धि, गरीबी मुक्त भारत, रोजगार युक्त युवा और कर्ज मुक्त किसान के लिए हम अभियान चलाएंगे। 

कृषि कानूनों पर तोगड़िया ने रखी अपनी बात

तीन कृषि कानूनों पर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अमेरिका की एक कंपनी है जो सारी उपज खरीद लेती है। यह भारत में भी होने वाला था। एक उद्योगपति किसानों से 1300 रुपये कि्वंटल खाद्यान्न खरीदता और फिर उसे तीन हजार में बेचता, अच्छा हुआ नरेंद्र मोदी सरकार ने समय रहते कृषि कानून वापस ले लिए। किसानों के लिए समर्थन मूल्य का कानून बनाना चाहिए। उन्होंने फसल हमारा दाम तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा नहीं चलेगा, फसल हमारा दाम हमारा यही चलेगा यही चलेगा का नारा देते हुए कहा कि किसान को अपनी फसल का दाम लगाने का पूरा हक है।