BREAKING NEWS

राजधानी में एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ रहा है पॉजिटिविटी रेट, डॉक्टर ने दिए ये संकेत◾तुच्छ लोगों की ओछी राजनीति : निष्कासन नोटिस पर कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी से कहा◾महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, मुंब्रा में मनसे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक◾BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾

presidential election : सीएम योगी का बड़ा कमाल, मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया, राजभर व शिवपाल

सीएम योगी ने यूपी में राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए विपक्ष को साध लिया हैं। भाजपा के धुरविरोधी ओम प्रकाश राजभर ने कल द्रौपदी मुर्मु का समर्थन में वोट देने का एलान किया हैं, तो वही दूसरी तरफ अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने मुर्मू को वोट देने की घोषणा की हैं। पूर्वोंचल के कद्दावर नेता व जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैया ने योगी आदित्यनाथ के सम्मान में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए विपक्ष की बोलती ही बंद कर दी हैं। लेकिन बसपा पहले से ही द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने की घोषणा कर चुकी हैं। अब प्रदेश में केवल सपा व रालोद को छोड़कर करीब सभी राजनीतिक दल द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गये हैं।   

द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, रंगारंग कार्यक्रम की भी दी गयी प्रस्तुती 

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दोपहर बाद लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई प्रदेशों के कलाकारों ने एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

राजग के संबंधित दलों से भी द्रौपदी मुर्मू ने की उनके पक्ष में वोट देने की अपील 

राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया।