प्रियंका का योगी सरकार पर वार, कहा- UP की सड़कों पर अपराध करता है तांडव

Summary :

यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार की हत्या समेत अन्य वारदातों का हवाला देते हुये योगी सरकार पर तंज कसा कि मुख्यमंत्री सरकार की स्पीड बताते है और अपराध का मीटर उससे दो गुना स्पीड से भागने लगता है।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया “ यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। ‘प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्’। ” उन्होने राज्य में घटित रविवार को नौ और सोमवार को 12 वारदातों का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा ‘‘यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।’’

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक व्यक्तव्य में कहा था कि उनकी सरकार कानून व्यवस्था और विकास की बेहतरी के लिये दोगुनी रफ्तार में काम कर रही है। उन्होने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि पिछले तीन सालों में हत्या,लूट,अपहरण और बलात्कार समेत तमाम अपराधिक वारदातों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है।

कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 60975 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 58 हजार से अधिक लोगों की मौत

Desk Team