UP में अपराधियों की करतूत चरम पर, सरकार सवालों पर दे रही है झूठे जवाब : प्रियंका गांधी

Summary :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठे जवाब दे रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठे जवाब दे रही है। 
प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर की एक घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’।” उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों?” 

प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक मुजफ्फरनगर में मंगलवार को अदालत में पेशी के दौरान बदमाशों ने दरोगा को गोली मारकर एक कुख्यात अपराधी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था और मौके से फरार हो गए थे। 

Desk Team