नोएडा के बहुचर्चित व्यापारी गौरव चंदेल हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आज् निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नोएडा जैसी जगह पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति होगी? गौरव चंदेल के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। पिछले दिनों गुरुग्राम से नोएडा लौटने के दौरान गौरव चंदेल लापता हो गए थे।

बाद में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। अब तक की जांच में यही पता चल पाया है कि उनके साथ लूटपाट की कोशिश की गई थी, जिसका विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई।


Download Android App
Download iOS App



