उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान तीन मार्च को होगा और इसके लिए मंगलवार शाम को छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। वहीं राज्य में सभी सियासी दल जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए किसी दल को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा।
चुनाव में कांग्रेस को उत्साहवर्धक परिणाम मिलने की उम्मीद
प्रियंका ने बांसडीह कस्बे में रोड शो करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्साहवर्धक परिणाम मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा,विधानसभा चुनाव के पहले चार चरणों के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम काफी वर्षों बाद 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे उम्मीदवार अच्छा लड़ रहे हैं। कई सीटों पर वह मजबूती से लड़ रहे हैं।’’
प्रियंका की एक झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी
विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए किसी दल को समर्थन देने को लेकर पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके बारे में परिणाम के बाद विचार किया जाएगा। रोड शो के दौरान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए आम लोगों खासकर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की और प्रियंका ने भी उन पर फूल फेंके।बांसडीह से पुनीत पाठक कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पुनीत के दादा बच्चा पाठक इस क्षेत्र से सर्वाधिक सात बार विधायक रहे।